Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गिरफ्त में आया हिन्दू नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने वाला मौलवी

Advertiesment
हमें फॉलो करें गिरफ्त में आया हिन्दू नाबालिग लड़कियों की शादी करवाने वाला मौलवी
, सोमवार, 25 मार्च 2019 (08:39 IST)
लाहौर। पाकिस्तान में दो नाबालिग हिन्दू लड़कियों का कथित रूप से निकाह करवाने वाले मौलवी को रविवार गिरफ्तार कर लिया गया। खबरों के मुताबिक इन नाबालिग हिन्दू लड़कियों का अपहरण के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया था।
 
पाकिस्तानी मीडिया में आई खबर के अनुसार इन नाबालिग लड़कियों ने पंजाब प्रांत की एक अदालत से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
जियो न्यूज की उर्दू वेबसाइट जंग. कॉम के मुताबिक किशोरियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर की अदालत में सुरक्षा के लिए गुहार लगाई है। इसमें कहा गया कि निकाह करवाने वाले मौलवी को सिंध में खानपुर से गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
 
13 वर्षीय रवीना और 15 वर्षीय रीना का इलाके के ‘प्रभावशाली’लोगों के एक समूह ने घोटकी जिले स्थित उनके घर से कथित रूप से अपहरण कर लिया था (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप से पहले बुमराह को लेकर टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर