Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तानी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तालिबान ने बनाया यात्रियों को बंधक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Pakistani Helicopter
इस्लामाबाद , शुक्रवार, 5 अगस्त 2016 (07:54 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार का एक हेलीकॉप्टर गुरुवार को अफगानिस्तान में उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि विमान में सवार एक रूसी सहित सभी सात लोगों को तालिबान ने बंधक बना लिया।
 
पंजाब के प्रांतीय सरकार का रूस निर्मित हेलिकॉप्टर नियमित रख-रखाव के लिए रूस जा रहा था तभी तकनीकी गड़बड़ी आने पर इसे अशांत लोगार प्रांत के अज्रा जिले में उतरना पड़ा।
 
पाकिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि हमारा मानना है कि यह हमारा हेलिकॉप्टर था लेकिन अफगान सरकार से पुष्टि होना बाकी है।
 
अधिकारी ने हेलिकॉप्टर में सवार सात लोगों के ठिकाने के बारे में नहीं पुष्टि की। हालांकि उन्होंने कहा कि एक रूसी इंजीनियर और चार पूर्व सैन्यकर्मी सहित छह पाकिस्तानी सवार थे। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काजोल के बारे में 25 रोचक जानकारियां