Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तानी हैवान! 50 मुर्दा औरतों से दुष्कर्म...

हमें फॉलो करें पाकिस्तानी हैवान! 50 मुर्दा औरतों से दुष्कर्म...
, शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2015 (14:01 IST)
क्या कोई इंसान इस हद तक गिर सकता है, जिसकी हरकत से इंसानियत ही शर्मसार हो जाए। मगर बदकिस्मती से ऐसा इंसान है, जिसके कुकर्मों को जितनी भी लानत भेजी जाए कम है। 
दरअसल, हम बात कर रहे पाकिस्तान के उस शख्स की, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर करीब 50 मुर्दा औरतों के साथ दुष्कर्म किया। इस शख्स का नाम है मोहम्मद रियाज और यह पाकिस्तान के सरगोधा का रहने वाला है। पकड़ में आने से पहले यह कराची के एक कब्रिस्तान में 15-16 साल कब्रो में पानी देने का काम कर रहा था। 
 
जब रियाज से पाकिस्तान के समा टीवी चैनल की रिपोर्टर ने हवालात में जाकर बात की तो उसने बताया कि उसका एक दोस्त भी था, जो कि इन दुष्कर्मों में उसका सहभागी था। वजीरा भी कब्रिस्तान में ही काम करता था। वजीरा की मौत हो चुकी है, लेकिन रियाज सलाखों के पीछे है।
 
इस तरह देते अपने नापाक मंसूबों को अंजाम... पढ़ें रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी...
 

बातचीत के दौरान रियाज ने बताया कि मैंने और वजीरा ने मिलकर 48 मुर्दा औरतों के साथ दुष्कर्म किया, जब‍कि उसकी मौत के बाद मैंने दो और मुर्दों के साथ शरीरिक संबंध बनाए।
webdunia
उसने बताया कि कब्रस्तान में जब शव आते थे और लोग उनको दफन करके चले जाते थे तो हम फिर से कब्र खोदते थे और पांव के पास से स्लेव हटाकर मुंह काला करते थे। कब्र में पहले वो उतरता था, फिर मैं जाता था। 
 
जब उससे पूछा गया कि वो किस तरह पहचानते थे कि मुर्दा मर्द है या औरत है, उसने बताया कि औरतों को दफनाते समय पर्दा डाला जाता है, इससे हम पहचान कर लेते थे। 
 
इस तरह रुका रियाज की दरिंदगी का सिलसिला... पढ़ें अगले पेज पर...
 
 
webdunia
रियाज ने बताया कि साथी वजीरा की मौत के उसने दो और मुर्दा औरतों के साथ दुष्कर्म किया था। आखिरी बार जब वह कब्र में उतरा तो उसने देखा कि औरत का मुंह खुला है, दांत दिख रहे हैं और उसकी आंखों से रोशनी निकल रही है। वह डरकर भागा और लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद ही पूरा खुलासा हुआ कि वह पिछले कई वर्षों से अपने साथी के साथ मुर्दा औरतों के साथ दरिंदगी कर रहा था। 
 
बातचीत के दौरान मानसिक रूप से स्वस्थ दिखाई दे रहे रियाज ने बताया कि कब्र से बाहर आने के बाद मैंने अल्लाह से माफी मांगी। मुझे शर्मिंदगी है कि मैंने गलत काम किया। उसने कहा कि मैंने अपने साथी की बातों में आकर ऐसा किया। हालांकि बातचीत के दौरान वह बार बार यही कहता रहा कि मैंने अल्लाह से माफी मांग ली है, तौबा कर ली है। 
 
जब अपनी बहन की बात आई तो क्या बोला यह नरपिशाच... पढ़ें अगले पेज पर और देखें वीडियो...

 

जब टीवी चैनल की महिला रिपोर्टर ने उससे पूछा कि यही कुछ तुम्हारी अपनी बहन या भाभी के साथ होता तो तुम क्या करते? इस शख्स ने एक पल के लिए भी नहीं सोचा और कहा कि मैं उसका कत्ल कर देता।
 
जब उससे पूछा गया कि अल्लाह को क्या जवाब दोगे तो उसने कहा कि मैंने अल्लाह से माफी मांग ली है। क्या तुम खुद को इंसान समझते हो, जबकि ऐसा काम तो एक जानवर ही कर सकता है? उसने कहा कि हां मैं जानवर हूं। मुझे जान से मार देना चाहिए। मैं फांसी के लिए भी तैयार हूं। 
  
इस दरिंदे से बात करते समय एक बार तो टीवी चैनल की रिपोर्टर भी भावुक हो गई। उसका गला रुंध गया। पाकिस्तान पुलिस ने इस शख्स पर मुर्दे की बेइज्जती, उसके साथ अप्राकृति कृत्य जैसी धाराएं लगाई हैं। इन धाराओं में बहुत ज्यादा सजा का प्रावधान नहीं है। यह घटना वर्ष 2011-12 की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi