Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पाकिस्तान में रंगमंच अदाकारा की निर्मम हत्या

हमें फॉलो करें पाकिस्तान में रंगमंच अदाकारा की निर्मम हत्या
, मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (00:14 IST)
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने आज एक पाकिस्तानी रंगमंच अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। अभिनेत्री के परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि 29 वर्षीय अभिनेत्री शमीम की आज सुबह मुल्तान शहर के शाह कस्बे में उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुल्तान शहर लाहौर से करीब 350 किलोमीटर दूर है। शमीम ‘शमो’ के नाम से लोकप्रिय थीं और अच्छी डांसर थीं।
 
अभिनेत्री के भाई सैफुर रहमान ने पुलिस से कहा कि किसी ने उनकी बहन (शमीम) को घर से बाहर बुलाया था। उन्होंने कहा, ‘जब वह अपने आवास के मुख्य दरवाजे से बाहर आईं तो अज्ञात लोगों ने उन पर गोली चला दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।’ उन्होंने कहा कि उनकी बहन को हाल में थिएटर में काम करने को लेकर किसी से धमकियां मिल रही थीं।
 
परिवार वालों को शक है कि शमीम से अलग रह रहे पति की भी इस हत्या में भूमिका हो सकती है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पोर्शे की 911 जीटी3 की कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान