Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

काटना पड़ा था लिंग, सफल लिंग ट्रांसप्लांट की अनोखी कहानी (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें Penis transplant opreation
, बुधवार, 18 मई 2016 (14:26 IST)
चिकित्सा विज्ञान में रोज नए आयाम बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका में सामने आया है। यहां पहली बार पुरुष के लिंग को सफलता के साथ ट्रांसप्लांट किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक यह सर्जरी के क्षेत्र में मिल का पत्थर है। 2015 में एक पुरुष का लिंग ट्रांसप्लांट किया गया था। वह ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का पिता बन पाया है।
कैंसर के कारण काटना पड़ा था लिंग : 64 वर्षीय थॉमस मैनिंग का लिंग कैंसर के कारण तीन साल पहले काटना पड़ा था। थॉमस दुनिया में तीसरे मर्द हैं जिन पर ये ऑपरेशन किया गया है। ऑपरेशन के बाद थॉमस मैनिंग ने कहा कि गुप्तांगों में हुए नुकसान के साथ जुड़ी सामाजिक कुंठा को दूर करने की जरूरत है।
 
मैराथन ऑपरेशन : मैसेच्यूसेट्स जनरल अस्पताल में इस महीने की शुरुआत में 15 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मूत्रविज्ञान, प्लास्टिक सर्जरी और मनोरोग विभाग समेत कई विभागों के 50 डॉक्टर शामिल हुए।
 
बना सकेंगे यौन संबंध :  थॉमस कुछ महीनों में सामान्य तरीके से पेशाब कर सकेंगे और यौन संबंध भी बना सकेंगे। अस्पताल की ओर से कहा गया है कि गुप्तांग की चोट हमेशा जानलेवा नहीं होती, लेकिन इससे जुड़े मनोवैज्ञानिक पहलू अहम भूमिक निभाते हैं।  
देखें वीडियो- 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत ने किया 'पृथ्वी-2' मिसाइल का सफल प्रक्षेपण