Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

US नेवी ने जारी किया UFO का पुराना वीडियो, Twitter पर मजेदार कमेंट्‍स

हमें फॉलो करें US नेवी ने जारी किया UFO का पुराना वीडियो, Twitter पर मजेदार कमेंट्‍स
, मंगलवार, 28 अप्रैल 2020 (21:29 IST)
वॉशिंगटन। एलियंस और यूएफओ पृथ्वीवासियों के लिए हमेशा एक रहस्य रहे हैं। इन्हें लेकर लगातार खोज भी जारी है। इस बार अमेरिका ने यूएफओ देखे जाने की बात कही है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो को अमेरिकी नौसेना के पायलटों ने बनाया है।

पेंटागन ने इस वीडियो में उड़ती नजर आ रही चीजों को यूएफओ होने का दावा किया है। हालांकि यह वीडियो साल 2004 और 2015 के बताए जा रहे हैं। वीडियो नए नहीं बल्कि पुराने हैं और इनमें से दो को न्यूयॉर्क टाइम्स ने 2017 में अपनी खबर में प्रकाशित किया था।
webdunia

2019 में पेंटागन ने इसकी पुष्टि की और पूरी तरह से इन्हें रिव्यू करने के बाद रिलीज किया है। हालांकि इस वीडियो के रीलीज होने के बाद लोगों ने मजेदार ट्‍वीट भी किए हैं। ट्‍विटर पर #AliensExist और  #ufo2020 हैशटेग ट्रेंड करने लगे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलेट्स ट्रेनिंग के दौरान 2004 और 2015 में इनके सामने आए थे। एक वीडियो में काली-सी चीज दिखाई देती है जो जेट से काफी दूरी पर उड़ रही है। दूसरे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छोटी सी अनजान चीज आसमान से धरती की ओर तेजी से आ रही है।
webdunia
पेंटागन के प्रवक्ता सुओ गॉफ ने इन वीडियो को लेकर कहा कि इनकी पूरी समीक्षा के बाद संतुष्टि की गई कि कहीं इन्हें आधिकारिक तौर पर जारी करने से कोई संवेदनशील जानकारी लीक तो नहीं हो रही है। वीडियो को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि अनधिकृत तौर पर यह सालों पहले पब्लिक डोमेन में लीक किए गए थे।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर लोग सवाल भी उठा रहे हैं कि कोरोना काल में अमेरिका एजेंसी द्वारा वीडियो जारी करने के पीछे मकसद क्या है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में 30 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या, अब तक 937 की मौत