Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

श्रीलंका के बाद पेरू में महंगाई से हाहाकार, प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरे लोग, राष्ट्रपति ने किया इमरजेंसी का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sri Lanka
, मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (20:29 IST)
लीमा। श्रीलंका की तरह पेरू भी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। रूसयूक्रेन युद्ध के कारण पूरी दुनिया ईंधन, गैस और उर्वरकों की कीमतों में भारी वृद्ध‍ि हुई है। 
 
बढ़ती कीमतों को लेकर लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आईं। इसके बाद राष्ट्रपति ने राजधानी लीमा और कलाओ में इमरजेंसी की घोषणा की है।
 
पेरू के राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने मंत्रिपरिषद के साथ बैठक के बाद कर्फ्यू की भी घोषणा की। कुछ बुनियादी अधिकार भी फिलहाल रद्द कर दिए गए हैं। 
 
अब लोग एक जगह जुटकर सभा नहीं कर सकेंगे और न ही रैली निकाल सकेंगे। देश के करीब 1 करोड़ लोग इससे प्रभावित होंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल बन सकती हैं मुफ्त की योजनाएं, क्या श्रीलंका से सबक लेगी सरकार?