Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हमशक्ल महिला ने बढ़ाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें हमशक्ल महिला ने बढ़ाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानी...
, मंगलवार, 18 दिसंबर 2018 (11:31 IST)
कहते हैं कि हर व्यक्ति का हमशक्ल दुनिया में कहीं न कहीं होता ही है। ऐसे ही एक हमशक्ल महिला ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियों को बढ़ा दिया है।


दरअसल, इस महिला के कारण ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। यह हमशक्ल महिला का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोटो में यह महिला खेती करती हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार महिला का नाम डोलारेस लूइस एंटेलो है।

डोलारेस लूइस एंटेलो स्‍पेन की ला कोरुना के नानटॉन की रहने वाली हैं। खेती करने वाली डोलारेस लूइस एंटेलो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसी दिखती है। इस महिला के फोटो को लेकर ट्रंप फिर चर्चाओं में हैं।
चित्र सौजन्‍य : सोशल मीडिया

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद के बाहर बड़ा हादसा होते-होते टला