Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलंबिया में विमान हादसा, मेयर समेत 12 लोगों की मौत

Advertiesment
Colambia
बोगोटा। कोलंबिया में एक विमान हादसे में एक मेयर और उनके परिवार समेत 12 लोगों की मौत हो गई। विमानन और आपातकाल सेवाओं ने यह जानकारी दी।
 
अमेरिका निर्मित डगलस डीसी-3 विमान सैन जोस डेल ग्वावीयरे और विलाविसेंसियो के बीच देश के मध्य-पूर्व में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस श्रेणी के विमान का सबसे पहले निर्माण 1930 के दशक में किया गया था। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में आग लग गई।
 
एयरोनॉटिका सिविल विमानन प्राधिकरण ने कहा, 'दुर्भाग्यवश... कोई जीवित नहीं बचा।' इसका मलबा विलाविसेंसियो के निकट मिला। मृतकों में तारायरा की मेयर डोरिस विलेगास, उनके पति और बेटी भी शामिल हैं। इस हादसे में विमान के मालिक, पायलट जैमी कार्रिल्लो, सह पायलट जैमी हेरारा और एक विमानन तकनीकविद एलेक्स मोरेनो की भी मौत हो गई।
 
राष्ट्रपति इवान डुक्वे ने पीड़ितों को ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि दी और कहा, 'मेरी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं।' नागरिक सुरक्षा आपात सेवा के अनुसार हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। निदेशक कर्नल जोर्ज मार्टिनेज ने कहा कि हादसा संभवत: इंजन खराब होने के कारण हुआ। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिजली आपूर्ति ठप होने से वेनेजुएला में हड़कंप, 15 मरीजों की मौत