Publish Date: Sat, 04 May 2019 (09:05 IST)
Updated Date: Sat, 04 May 2019 (11:32 IST)
फ्लोरिडा। अमेरिका के फ्लोरिडा में शुक्रवार रात एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा। विमान में 136 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
नेवल एयर स्टेशन जैक्सनविले द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि क्यूबा के नौसैन्य अड्डे ग्वांतानामो बे से बोइंग 737 शुक्रवार रात दुर्घटनाग्रस्त होकर सेंट जॉन्स नदी में गिर गया।
जैक्सनविले शेरिफ कार्यालय ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि एक समुद्री इकाई सहायता के लिए आगे आई। अधिकारियों का कहना है कि विमान जिस नदी में गिरा वहां पानी कम था और पूरी तरह से डूबा नहीं था। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
अधिकारियों द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर में विमान पर मियामी एयर इंटरनेशनल का लोगो दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
चित्र सौजन्य : ट्विटर
webdunia
Publish Date: Sat, 04 May 2019 (09:05 IST)
Updated Date: Sat, 04 May 2019 (11:32 IST)