Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शॉपिंग मॉल के ऊपर दो विमानों की टक्कर, एक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें planes collide
सेंट ब्रुनो , शनिवार, 18 मार्च 2017 (08:55 IST)
सेंट ब्रुनो। मॉन्ट्रियल में एक व्यस्त शॉपिंग मॉल के ऊपर दो छोटे विमानों के टकरा जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
 
क्यूबेक के जनसुरक्षा मंत्री मार्टिन कोइटेयुक्स ने शुक्रवार दोपहर मॉन्ट्रियल में एक समारोह में शिरकत करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।
 
क्यूबेक के लोगुएइल शहर की पुलिस ने बताया कि दोनों विमानों में केवल एक-एक विमान चालक था और दोनों घायल हो गए हैं।
 
मॉन्ट्रियल के दक्षिणी तट पर सेवाएं देने वाले पुलिस बल की प्रवक्ता नैंसी कोलागियाकोमो ने कहा कि एक विमान एक स्टोर की छत पर गिरा और एक विमान पार्किंग स्थल में गिरा। एक प्रत्यक्षदर्शी न्हील मार्टिनेज ने कहा कि उसने दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में एक व्यक्ति देखा, जिसका शव कुचल गया प्रतीत होता था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप टॉवर की खुफिया जानकारी वाला लैपटॉप चोरी