Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति को तोहफा, बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज सौंपे

हमें फॉलो करें पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति को तोहफा, बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज सौंपे
, शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (21:51 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के दौरान शुक्रवार को कहा कि मैं जो बाइडेन सरनेम वालों के दस्तावेज लेकर आया हूं। दोनों नेताओं की मुलाकात व्हाइट हाउस में हुई। 
 
बाइडेन की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्तों के लिए आपका विजन प्रेरक है। आज की बातचीत दोनों देशों के लिए काफी अहम है। अससे लोकतांत्रिक परंपराओं की विरासत का महत्व बढ़ेगा। 
 
स्वागत के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिाक के रिश्ते पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। साथ ही व्यापार में दोनों देश एक-दूसरे के पूरक हो सकते हैं। मोदी ने कहा कि तकनीक का उपयोग पूरी मानवता के लिए होना चाहिए। 
 
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने गांधीजी का भी जिक्र किया। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी ट्रस्टीशिप की बात करते थे। ट्रस्टीशिप की भावना भी भारत और अमेरिका में एक जैसी है। उन्होंने कहा कि यह दशक भारत और अमेरिका के लिए काफी अहम है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

टिहरी बांध का जल स्तर पहली बार 830 आरएल मीटर पहुंचा, टीएचडीसी ने जताई खुशी