Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

थाईलैंड में नरेंद्र मोदी बोले, राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत

Advertiesment
हमें फॉलो करें थाईलैंड में नरेंद्र मोदी बोले, राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत
, शनिवार, 2 नवंबर 2019 (18:49 IST)
बैंकॉक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम की मर्यादा और बुद्ध की करुणा हमारी साझी विरासत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिन के थाईलैंड दौरे पर हैं।
 
बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में ‘स्वास्दी पीएम मोदी’ इवेंट में उन्होंने कहा कि यहां के खान पान परंपराओं आर्किटेक्चर में भारतीयता की महक है। उन्होंने कहा कि यहां के हर नागरिक में अपनापन नजर आता है।
 
उन्होंने कहा कि स्वास्दी का संबंध संस्कृत के शब्द स्वस्ति से है। इसका अर्थ है- सु प्लस अस्ति, यानि कल्याण। यानि, आपका कल्याण हो। अभिवादन हो, Greetings हो, आस्था हो, हमें हर तरफ अपने नजदीकी सम्बन्धों के गहरे निशान मिलते हैं।
 
थाईलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की अयोध्या नगरी, थाईलैंड में आ-युथ्या हो जाती है। जिन नारायण ने अयोध्या में अवतार लिया, उन के पावन-पवित्र वाहन - ‘गरुड़’ के प्रति थाईलैंड में अप्रतिम श्रद्धा है।
 
webdunia
भगवान राम की मर्यादा और भगवान बुद्ध की करुणा, ये दोनों हमारी साझा विरासत का हिस्सा हैं। करोड़ों भारतीयों का जीवन जहां रामायण से प्रेरित होता है, वही दिव्यता थाईलैंड में रामाकियन की है।
 
उन्होंने कहा कि ये रिश्ते दिल के हैं, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, अध्यात्म के हैं।भारत का नाम पौराणिक काल के जंबूद्वीप से जुड़ा है। वहीं थाइलैंड सुवर्णभूमि का हिस्सा था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्रयान-2 पर इसरो का बड़ा बयान, चांद पर फिर होगा सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास