Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट की तो पहुंची जेल...

हमें फॉलो करें बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट की तो पहुंची जेल...
, मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (14:08 IST)
एक तरह तो दुनियाभर में महिलाएं अपनी काबिलियत का लौहा मनवा रही हैं वहीं सऊदी अरब पुलिस ने एक महिला को बिना बुर्के पहने फोटो ट्वीट करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। मामला सऊदी अरब की राजधानी रियाद का है, पुलिस प्रवक्ता फवाज अल मैमन के अनुसार इस महिला ने रियाद के एक लोकप्रिय कैफे के बाहर खड़े होकर यह फोटो खिंचवाई है, तस्वीर में महिला ने बुर्का नहीं पहना है।

महिला की उम्र 20 से 30 वर्ष तक बताई जा रही है, फिलहाल महिला को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने महिला का नाम तो उजागर नहीं किया है, महिला ने अपनी यह फोटो पिछले माह पोस्ट की थी जिसकी लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आलोचना हो रही थी। 
 
रियाद पुलिस के अनुसार महिला ने सऊदी में लागू नियमों का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि खाड़ी देशों में महिलाओं के पर कई प्रकार के प्रतिबंध लगे हुए है। जिनमें कार न चलाने से लेकर, बिना परिवार के किसी पुरुष के अकेले न बाहर निकलना तथा घर से बाहर निकलने पर महिला को खुद को सर से पैर तक ढ़कना जरूरी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत बनीं प्रियंका चोपड़ा