Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमेरिका के सिनसिनाटी में कई जगहों पर गोलीबारी, 4 की मौत

हमें फॉलो करें अमेरिका के सिनसिनाटी में कई जगहों पर गोलीबारी, 4 की मौत
, सोमवार, 17 अगस्त 2020 (06:43 IST)
सिनसिनाटी। अमेरिका के सिनसिनाटी में रविवार सुबह कई जगहों पर हुई गोलीबारी में 18 लोगों को गोली लगी, जिनमें से 4 की मौत हो गई।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि पड़ोस के एवोनडेल में गोलीबारी में घायल 21 वर्षीय एंटोनियो ब्लेयर की अस्पताल में मौत हो गई।
 
सहायक पुलिस प्रमुख पॉल न्यूडीगेट ने बताया कि शहर के ओवर-द-रिने इलाके में गोलीबारी की एक घटना में 10 लोगों को गोली लगी जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इनकी पहचान 34 वर्षीय रॉबर्ट रॉगर्स और 30 वर्षीय जेक्विज ग्रांट के तौर पर हुई है। वहीं, गोलीबारी में मारे गए चौथे व्यक्ति के बारे में विवरण साझा नहीं किया गया।
 
इसके अलावा पड़ोस के वालनट हिल्स में 3 लोगों को गोली लगी। एवन्डेल में 4 लोगों को गोली लगी जहां पुलिस के मुताबिक दो लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
मीडिया संस्थानों ने बताया कि एक-दूसरे से एक घंटे से डेढ़ घंटे के अंतर पर गोलीबारी की ये घटनाएं हुईं। न्यूडीगेट ने कहा कि ये तीनों घटनाएं एक-दूसरे से अलग लगती हैं लेकिन भयावह हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूर्व क्रिकेटर और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान निधन से सचिन, विराट और क्रिकेट जगत दु:खी