Publish Date: Mon, 27 Feb 2017 (13:06 IST)
Updated Date: Mon, 27 Feb 2017 (13:07 IST)
अस्मारा। अफ्रीकी देश इरीट्रिया एक ऐसा देश ऐसा है, जहां पर पुरुषों को दो महिलाओं से शादी करनी होती है नहीं तो जेल जाना पड़ता है। दुनियाभर के हर देशों में शादी के लिए अलग-अलग नियम हैं। कहीं पर एक ही शादी कर सकते हैं तो कहीं पर एक से ज्यादा शादी की इजाजत होती है।
यदि दो महिलाओं के साथ शादी के आदेश का पालन नहीं किया गया तो पुरुष को जेल भी जाना पड़ जाता है। इसका कारण है कि यहां महिलाओं की संख्या में पुरुषों का अनुपात काफी कम है। इसी कारण यहां पर एक पुरुष को दो महिलाओं से शादी करनी होती है।
यहां की सरकार ने इसके लिए एक कानून भी बना दिया है। इस सरकारी कानून को नहीं मानने वाले पुरुषों को सजा भी हो सकती है। अगर पुरुष दो महिलाओं से शादी नहीं करते हैं तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ जाती है। साथ ही अगर पहली पत्नी ने दूसरी शादी को लेकर किसी भी तरह की आनाकानी करने की कोशिश की तो महिलाओं को भी उम्रकैद जैसी सजा दी जा सकती है।
इस कानून के कारण देश में दो विवाह करने वाले पुरुषों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। हालांकि इस कानून के कारण इरीट्रिया की दुनिया के दूसरे देशों में काफी आलोचना भी की जा रही है, लेकिन अभी तक इरीट्रिया की सरकार ने इस कानून को वापस लेने के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया है।