Publish Date: Sun, 17 Dec 2017 (21:04 IST)
Updated Date: Sun, 17 Dec 2017 (21:05 IST)
वेटिकन सिटी। पोप फ्रांसिस ने अपना 81वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने इस मौके पर केक काटा और विश्व एवं खासकर बच्चों से छुट्टी और खुशी मनाने का आह्वान किया।
अर्जेंटीनाई मूल के पोप ने प्रार्थना के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर पर इकट्ठा हुई भीड़ के प्रति आभार प्रकट किया। लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाओं वाला गाना गाया। पोप फ्रांसिस के जन्मदिन पर इटली के भित्ति चित्र कलाकार मॉ पाल द्वारा डिजाइन केक पर पोप की तस्वीर है जो अपने कंधों पर दुनिया को उठाए हुए हैं। (भाषा)