Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुर्तगाल के जंगल में भीषण आग, 24 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुर्तगाल के जंगल में भीषण आग, 24 मरे
लिस्बन , रविवार, 18 जून 2017 (07:46 IST)
लिस्बन। पुर्तगाल के मध्यवर्ती भाग में जंगल में लगी आग की चपेट में आकर कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। इस भीषण आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है और ऐसा माना जा रहा कि दशकों बाद पुर्तगाल के जंगलों में ऐसी भीषण आग लगी है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि आग कल लिस्बन से 200 किलोमीटर दक्षिणपूर्व पेड्रोगाओ ग्रांडे क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में लगी जिसने तेज हवाओं के चलते बाद में भीषण रूप धारण कर लिया।
 
उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकतर वे लोग शामिल हैं जो इस क्षेत्र में सड़क मार्ग से अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। आग बहुत तेजी से फैली और इसकी चपेट में वहां सड़क मार्ग पर वाहन आ गए जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
 
पुर्तगाल के गृह मामलों के सचिव जार्ज गोम्स ने बताया कि राष्ट्रपति मारसेलो रेबेलो डे सौसा घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।
 
गोम्स ने कहा, 'हम 19 लोगों के मरने की पुष्टि करते हैं। सभी पुर्तगाली नागरिक हैं। घटना में छह अग्निशमन के कर्मचारी समेत 20 लोग घायल हो गए हैं और दो लोग अभी भी लापता हैं।' (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महात्मा गांधी के बाद इंदिरा सर्वाधिक लोकप्रिय नेता : चिदंबरम