Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 1 April 2025
webdunia

ट्रंप, ओबामा और टेरेजा मे शाही शादी में नहीं होंगे शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prince Harry
, मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (23:35 IST)
वॉशिंगटन/ लंदन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और अभिनेत्री मेगन मार्केल की शादी में शामिल नहीं होंगे। यह शादी 19 मई को होनी है। इस जोड़ी ने राजनीतिक नेताओं को आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया है, हालांकि व्यक्तिगत संबंध इसमें अपवाद होगा।


ब्रिटेन की शाही गद्दी के पांचवें दावेदार 33 वर्षीय हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मार्केल 19 मई को शादी करने जा रहे हैं। सीएनएन की खबर के मुताबिक, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि ट्रंप और अमेरिका की पहली महिला मेलानिया ट्रंप को इस उत्सव के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।

डाउनिंग स्ट्रीट की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेजा मे भी शादी में आमंत्रित नहीं हैं। शादी का समारोह विंडसर प्लेस के सेंट जॉर्ज चैपल में आयोजित होना है। यह स्थान वेस्टमिनिस्टर एबे से छोटा है, जहां पर हैरी के बड़े भाई प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन की शादी हुई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जडेजा, डु प्लेसिस पर फेंका जूता, दो गिरफ्तार