Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन के शाही बच्चे के जन्म की उल्टी गिनती शुरू

Advertiesment
Prince William
लंदन। ब्रिटेन में राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी केट के तीसरे बच्चे के जन्म को लेकर उल्टी गिनती आज शुरू हो गई है, क्योंकि लंदन के उस अस्पताल के बाहर अवरोधक लगा दिए गए हैं और पार्किंग पर पाबंदियां लगा दी गई हैं जहां शाही बच्चे का जन्म होना है।

केंसिंग्टन पैलेस ने बच्चे के जन्म की तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि इस आशय के नोटिस जल्द ही सेंट मैरी अस्पताल में लग जाएंगे। अस्पताल के लिंडो विंग के बाहर लगे पीले नोटिस में एक ‘परिघटना’ का संदर्भ दिया गया है जिस वजह से आज से 30 अप्रैल तक सड़क पर पार्किंग पर रोक रहेगी।

कुछ रिपोर्टों में शाही बच्चे की जन्म की तारीख 23 अप्रैल होने की अटकलें हैं। हालांकि कैट ने अपने पिछले दोनों बच्चों को अनुमानित तारीख के बाद जन्म दिया था। इस वजह से पत्रकारों और छायांकारों ने इसे ‘ग्रेट केट वेट करार दिया है। वहीं अस्पताल के बाहर दुनियाभर से प्रशंसक जुटने लगे हैं। कैट ने 2013 में राजकुमार जॉर्ज और 2015 में राजकुमारी शेर्लट को जन्म दिया था। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी का आज चंपारण में 'सत्याग्रह से स्‍वच्‍छाग्रह'