Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैलीफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे

हमें फॉलो करें कैलीफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे
वॉशिंगटन , शनिवार, 23 दिसंबर 2023 (11:45 IST)
Temple vandalized in California : हिन्दू मंदिरों पर खालिस्तान समर्थकों द्वारा हमले का सिलसिला बदस्तूर जारी है। ताजा समाचार के अनुसार अमेरिका में हिन्दू मंदिर को निशाना बनाया गया है। मिली जानकाकरी के अनुसार हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि वॉशिंगटन डीसी से लगभग 100 किमी दूर कैलीफोर्निया के नेवार्क शहर में एक मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। शेयर की गई तस्वीरों में स्वामीनारायण मंदिर की दीवारों पर नारे लिखे हुए दिख रहे हैं।
 
मिले समाचार के अनुसार नेवार्क पुलिस सेवा ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मंदिर के प्रवक्ता भार्गव रावल ने कहा कि मंदिर के नजदीक रहने वाले भक्तों में से एक ने इमारत की बाहरी दीवार पर काली स्याही में हिन्दू विरोधी और भारत विरोधी नारे देखे और स्थानीय प्रशासन को तुरंत सूचित किया गया।
 
प्रवक्ता ने कहा कि मंदिर के अधिकारी इसकी दीवार पर भारत विरोधी नारे देखकर हैरान थे। घटना पर अधिक प्रकाश डालते हुए नेवार्क शहर के पुलिस कप्तान जोनाथन अर्गुएलो ने कहा कि लक्षित कृत्य की जांच की जा रही है। यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका में मंदिरों को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। अमेरिका के अलावा कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया में भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रही हैं।
 
'हिन्दू अमेरिकन फाउंडेशन' ने कहा कि इस घटना की जांच हेट क्राइम के रूप में की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इस बात पर जोर दे रहे हैं कि इसकी जांच हेट क्राइम के रूप में की जानी चाहिए। मालूम हो कि हाल के दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ कनाडा में भी इसी तरह की भारत विरोधी घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने कहा कि वह आस-पास के आवासों में लगे निगरानी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 माह बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले, 3400 से ज्यादा एक्टिव मरीज