Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्रंप के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, कई वाहनों में लगाई आग

हमें फॉलो करें ट्रंप के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, कई वाहनों में लगाई आग
वाशिंगटन , शनिवार, 21 जनवरी 2017 (09:33 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के दौरान जहां उनके समर्थक खुशियां मना रहे थे वहीं कई लोग काले कपड़े पहनकर उनके विरोध में सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया और कई वाहनों में आग लगा दी।
 
सैकड़ों प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए सड़कों पर उतर आए और कई समूहों का पुलिस के साथ भिड़ंत भी हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और बोतलें फेंकी। इसके जवाब में पुलिस ने उन्हें नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले और हथगोले भी छोड़े। हेलिकॉप्टर के माध्यम से भी इनको नियंत्रण किया जा रहा था।
 
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी जिसमें एक कार और एक टेलीविजन का वाहन भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कम से कम 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें दो अधिकारी घायल हो गए हैं।
 
सभी प्रदर्शनकारी ट्रंप के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे और 'ट्रंप राष्ट्रपति नहीं है' तथा 'नस्लवाद से एक बार फिर डराओ' लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
 
एक 69 वर्षीय सेवानिवृत शिक्षक बेन एलेन ने बताया, 'लोग हंगामा करके ट्रंप को पहले ही रोकना चाहते हैं। हम देश में सभी के अधिकारों का समर्थन करते हैं। इसमें इससे कोई लेना-देना नहीं है कि उसकी राष्ट्रीयता, धर्म और शरीर का रंग क्या है। हमें एक इंसान की इज्जत करनी चाहिए लेकिन ये लोग जो प्रदर्शन कर रहे हैं वे किसी की इज्जत नहीं करते।' (वार्ता) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत को ट्रंप से क्या है उम्मीद...