Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा

हमें फॉलो करें कतर एयरवेज ने शुरू की दुनिया की सबसे लंबी उड़ान सेवा
, सोमवार, 6 फ़रवरी 2017 (08:57 IST)
दोहा। कतर एयरवेज ने दुनिया की  सबसे लंबी अनुसूचित वाणिज्यिक उड़ान सेवा रविवार को शुरू की। इसके तहत विमान ने दोहा से ऑकलैंड की उड़ान भरी।
उड़ान संख्या क्यूआर 920 कतर की राजधानी से स्थानीय समय के अनुसार 5.02 पर रवाना हुई और ऑकलैंड के स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को 7.30 बजे वहां उतरेगी।
 
बोइंग 777 उड़ान गंतव्य तक पहुंचने में 16 घंटे और 20 मिनट लेगी और 10 ‘टाइम जोन’, पांच देशों के उपर से गुजरते हुए 14,533 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेगी।
 
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार उड़ान की वापसी में 17 घंटे और 30 का मिनट समय लगेगा। इसका कारण अत्यधिक उंचाई पर चलने वाली हवा है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेमामालिनी के सामने भाजपा नेता कुंवर सिंह निषाद ने दिया विवादित बयान, केस दर्ज