Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दुनिया में महिलाएं ज्यादा हैं या पुरुष!

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rape
, शनिवार, 31 जनवरी 2015 (14:12 IST)
आजकल महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक हैं। विदित हो कि इस समय पर विश्व में महिलाओं की तुलना में 6 करोड़ पुरुष अधिक हैं। वर्ष 2013 में विश्व की समूची जनसंख्या में 49.59 फीसदी हिस्सा महिलाओं की है। आज अगर दुनिया में पुरुषों की संख्या महिलाओं की तुलना में अधिक है तो इसके साथ वह भी बढ़ती जा रही है।

हालांकि मध्य पूर्व के ज्यादातर देशों, जिनकी संख्या 81 है, में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। जबकि खाड़ी देशों में मात्र 37 देश ऐसे थे जिनमें महिलाओं की तुलना में पुरुषों की अधिकता है। दुनिया के इस हिस्से में 75 देश ऐसे हैं जिनमें महिलाओं और पुरुषों की संख्या लगभग समान है। इन देशों में दोनों के बीच आबादी का अंतर 0.5 प्रतिशत से भी कम है।

विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर एक बिजनेस न्यूज साइट क्वार्टज में लेखकों ने पाया कि भारत और चीन में लड़कों को वरीयता दी जाती है और यहां इस प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही, ये दोनों देश ऐसे हैं जहां लिंग तय करने के आधार पर गर्भपात की संख्या बहुत अधिक है और इन दोनों ही देशों में कन्या भ्रूण हत्या के मामले निसंदेह रूप से अधिक व्यापक है।

उल्लेखनीय है कि वास्तव में चीन में महिलाओं की संख्या पुरुष की तुलना में करीब 5 करोड़ कम है और भारत में पुरुषों की 4.3 करोड़ की आबादी महिलाओं से अधिक है। इसका अर्थ है कि दुनिया में पुरुषों की अधिकता की मात्रा 76 फीसद है। जहां जनसंख्या में इतना अंतर है वहीं दुनिया में कतर जैसे देश हैं, जहां पर महिलाओं की आबादी एक चौथाई से भी कम है।  

क्वार्टज ने अपने अध्ययन में पाया कि अरब प्रायद्वीप के देशों में सर्व‍ाधिक असंतुलन है और कतर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, जहां देश में महिलाओं की मौजूदगी कुल जनसंख्या की 23.47 प्रतिशत है। जहां चार पुरुषों के मुकाबले एक से भी कम महिला है। जबकि यहां प्रतिदिन पुरुषों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य पूर्व के अन्य देशों की तरह से कतर में दक्षिण एशिया से बड़ी संख्या में काम करने वाले मजदूर आते हैं।

कहना ना होगा कि इन मजदूरों में पुरुषों की ही संख्या अधिक है जोकि सत्तर के दशक के बाद तेल उद्योग में आई तेजी के परिणामस्वरूप उन उद्योगों में काम करने के लिए  आए जोकि यहां फले फूले। कतर की समूची आबादी का 85.7 फीसद हिस्सा विदेशी जनसंख्‍या है और इस कारण से यहां वयस्क पुरुषों की संख्‍या महिलाओं की तुलना में अधिक है।

जबकि ब्रिटेन में इसकी उल्टी स्थिति है और वहां महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलनामें अधिक है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अत्यधिक विकसित देशों की जनसंख्या में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक होती है लेकिन यह स्थिति लम्बे समय तक नहीं रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi