Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वियतनाम में पाए गए दुर्लभ वनमानुष

हमें फॉलो करें वियतनाम में पाए गए दुर्लभ वनमानुष
हनोई , बुधवार, 24 अगस्त 2016 (15:14 IST)
हनोई। बेहद संकटग्रस्त वनमानुषों का एक नया समूह वियतनाम में पाए जाने से यह उम्मीद बढ़ गई है कि यह दुर्लभ प्रजाति शायद अगले दशक में समाप्त न हो। वैज्ञानिकों ने इन जीवों के अगले दशक में समाप्त हो जाने की आशंका जताई थी।
 
डेलाकोर्स लंगूर मूल रूप से वियतनाम में ही पाया जाता है लेकिन हाल के वर्षों में देश के उत्तरी जंगलों में शिकार और खनन के कारण इनकी संख्या घटी है। यह लंगूर काला और सफेद होता है और इनके पूरे चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ जैसे बाल होते हैं।
 
फौना एंड फ्लोरा इंटरनेशनल से वैज्ञानिकों के एक दल ने लगभग 40 वनमानुषों के समूह की पहचान की। इनमें अधिकतर वनमानुष किशोर या शिशु थे। इसके साथ इनकी संख्या लगभग 250 हो गई है।
 
वियतनाम में एफएफआई की प्रवक्ता अकोफा वैलेस ने मंगलवार को एएफपी को बताया कि इस प्रजाति विशेष के लिए यह बड़ी खबर है, क्योंकि यदि हमें इनका यह समूह न मिलता तो ये एक दशक के भीतर खत्म हो जाने के खतरे के कगार पर थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद अच्छी खबर है कि ये प्रजनन कर रहे हैं। (भाषा)


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाय हिन्दुओं की ही नहीं, मुस्लिमों की भी मां