Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका में सड़क हादसे में 6 भारतीयों की मौत

Advertiesment
US
ह्यूस्टन। अमेरिका के ओकलाहोमा प्रांत में एक सड़क हादसे में एक परिवार के चार लोगों सहित छ: भारतीयों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक मिनी वैन ट्रैक्टर-ट्रेलर से आमने सामने टकरा गयी जिससे यह हादसा हुआ।
पिछले हफ्ते प्रांत के ग्रामीण इलाके में हाइवे 69 पर हुए हादसे में 32 साल के भास्कर झा, उसकी पत्नी अन्नु झा (31) और उनके एक एवं तीन साल के दो बच्चे मारे गए।

कंसास सिटी स्टार अखबार की खबर के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले भास्कर ने 8 जनवरी को गीली सड़क पर बेहद तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया।
 
खबर के अनुसार 34 साल के अग्नि पालसिंह भी हादसे में मारे गए जबकि छठी पीड़िता उसकी पत्नी है। सिंह भास्कर का सहकर्मी था। दंपति का आठ महीने का बच्चा हादसे में बचा एकमात्र इंसान है। वह गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
 
भास्कर के छोटे भाई प्रेमशंकर झा ने कहा कि हम अब भी शवों का इंतजार कर रहे हैं और हादसे को हुए पांच दिन हो चुके हैं। प्रेमशंकर ने कहा कि उसने विदेश मंत्रालय से संपर्क किया है और शवों को देश लाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए मंत्रालय से हस्तक्षेप करने की मांग की है। मंत्रालय ने न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi