Publish Date: Tue, 03 Apr 2018 (18:21 IST)
Updated Date: Tue, 03 Apr 2018 (18:33 IST)
कुआलालम्पुर। मलेशिया ने म्यांमार से पलायन कर रहे 56 रोहिंग्या मुसलमानों की नाव को उत्तरी कंगकावी में रोक दिया। म्यांमार के रखाइन प्रांत में गत वर्ष अगस्त महीने में सैनिकों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के बाद से अब तक लगभग सात लाख रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर गए हैं।
मलेशिया के नौसेना प्रमुख एडमिरल अहमद कमारुलजमा अहमद बदरूद्दीन ने कहा, सभी 56 यात्री जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं, सुरक्षित लेकिन थके हुए और भूखे हैं। हमने उन्हें पानी, भोजन और अन्य मानवीय सहायता प्रदान की है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, म्यांमार के रखाइन प्रांत में गत वर्ष अगस्त महीने में सैनिकों द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के बाद से अब तक लगभग सात लाख रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार से पलायन कर गए हैं। (वार्ता)