Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बांग्लादेश में दस हजार रोहिंग्या को प्रवेश की अनुमति

हमें फॉलो करें बांग्लादेश में दस हजार रोहिंग्या को प्रवेश की अनुमति
, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (08:13 IST)
ढाका। बांग्लादेश-म्यांमार की सीमा पर फंसे दस हजार रोहिंग्या शरणार्थियों को बंगलादेश में प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है।
 
अमेरिका के इंटर सेक्टर कोऑडिनेटर ग्रुप ने हाल में कहा था कि 10 से 15 हजार के करीब रोहिंग्या सीमा पर फंसे हुए हैं लेकिन बांग्लादेश ने यह कहकर उन्हें प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि शिविरों में जगह नहीं है।
 
बंगलादेश सीमा सुरक्षा बल के कमांडर मेजर इकबाल अहमद ने कल कहा कि सीमा पर लगभग दस हजार लोग फंसे हुए थे। उन्हें सीमा के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गयी।
 
गौरतलब है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में 25 अगस्त से जारी हिंसा के कारण करीब पांच लाख 82 हजार रोहिंग्या मुसलमान अपनी जान बचाकर बंगलादेश पहुंचे हैं। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की है। (वार्ता)     

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन और पाकिस्तान ने दी मिठाई, ट्रंप ने मनाई बेटी इवांका के साथ दिवाली