Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

स्टॉक एक्सचेंज की छत गिरी, 70 घायल

हमें फॉलो करें स्टॉक एक्सचेंज की छत गिरी, 70 घायल
जर्काता , मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (14:15 IST)
जर्काता। इंडोनेशिया के स्टॉक एक्सचेंज की छत ढहने से 70 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को जिस समय स्टॉक एक्सचेंज की छत गिरी उस समय यहां विश्वविद्यालय के कई छात्र आए हुए थे। स्टॉक एक्सचेंज इमारत की एक ही मंजिल की छत ढही है और इसमें किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।
 
शेयर बाजार अधिकारी ने कहा है कि स्टॉक एक्सचेंज परिसर के शेष भाग बिलकुल ठीक हैं और यहां कामकाज में कोई दिक्कत नहीं है। आईडीएक्स के निदेशक समसूल हिदायत ने कहा कि इमारत में कोई ढांचागत समस्या नहीं है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी बोले- परेशान मत हो अम्मा, बेटा ठीक हो जाएगा