Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस ने अफगानिस्तान में तालिबान शासन को दी मान्यता, ऐसा करने वाला वह पहला देश

Advertiesment
हमें फॉलो करें russia recognise taliban government

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 (11:27 IST)
Russia recognise taliban government : तालिबान को प्रतिबंधित संगठनों की अपनी सूची से हटाने के बाद रूस ने गुरुवार को अफगानिस्तान में तालिबान शासन को औपचारिक तौर पर मान्यता दे दी। तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला रूस पहला देश है। तालिबान ने 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमा लिया था।
 
रूस के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि उसे अफगानिस्तान के नवनियुक्त राजदूत गुल हसन हसन से पहचान संबंधी आधिकारिक दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अफगान सरकार को आधिकारिक मान्यता देने से हमारे देशों के बीच सार्थक द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
 
रूसी समाचार एजेंसी TASS ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दिखाया गया है कि मॉस्को में अफगान दूतावास पर तालिबान का सफेद झंडा फहराया गया।
अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया और इस फैसले का स्वागत करते हुए तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के हवाले से कहा गया कि यह अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share bazaar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में रहा उतार चढ़ाव, Sensex और Nifty में सपाट कारोबार