Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग में US के 26 अब्राम टैंक नष्ट किए, 1200 से ज्यादा सैनिकों के शव भी भेजे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Russia Ukraine war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 11 जून 2025 (13:30 IST)
Russia destroyed 26 US Abrams tanks in war against Ukraine: रूसी सशस्त्र बलों ने दावा किया है‍ कि अमेरिका द्वारा यूक्रेन को दिए गये 31 अब्राम टैंकों में से अब तक 26 को नष्ट कर दिया है। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2023 में, तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को 31 एम-1 अब्राम टैंक देने की घोषणा की थी। अब्राम्स अमेरिका का मुख्य युद्धक टैंक है।
 
स्पूतनिक की गणना के अनुसार, रूसी सेना ने फरवरी 2024 से अब तक 26 टैंकों को नष्ट कर दिया है। इस तरह के पहले टैंक को 26 फरवरी, 2024 को अवदेयेवका दिशा में त्सेंट्र (केंद्र) समूह की सेनाओं ने नष्ट कर दिया था। अब्राम्स अमेरिका का मुख्य युद्धक टैंक है। एम-1 जनरल अब्राम्स का लगातार उत्पादन 1980 में शुरू हुआ था।
 
इस टैंक का नाम जनरल क्रेयटन अब्राम्स के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक टैंक बटालियन की कमान संभाली थी और बाद में वियतनाम में अमेरिकी सेना के अभियानों की देखरेख की थी। अब्राम्स का आधुनिकीकरण किया गया और 2020 में उन्नत अब्राम्स एम1ए2 एसईपी वी3 टैंक अमेरिकी सेना को सौंपा गया।
 
1212 यूक्रेनी सैनिकों के शवों को अदला-बदली स्थल पर पहुंचाया : रूस ने इस्तांबुल समझौते के अनुसार सीमा के अदला-बदली स्थल पर यूक्रेन के 1212 सैनिकों के शवों पहुंचाया है। लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्जेंडर जोरिन ने कहा कि यूक्रेन ने संपर्क नहीं किया है, इसलिए शवों का स्थानांतरण और कैदियों की अदला-बदली अभी तक नहीं हुई है। 
 
उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आदान-प्रदान की प्रक्रिया के लिए स्थल पर प्रतीक्षा कर रहे कुछ विदेशी मीडिया प्रतिनिधियों ने शवों को ले जा रहे कुछ रेफ्रिजरेटेड ट्रकों की जांच की है। लेफ्टिनेंट जनरल जोरिन ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों के अधिक शवों वाली ट्रेनें जल्द सीमा की ओर बढ़ना शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि रूस अगले सप्ताह यूक्रेनी सैनिकों के शवों को स्थानांतरित करने के लिए यूक्रेन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहा है।
 
रूस का यूक्रेन पर आरोप : यह घटना दोनों पक्षों के बीच कैदियों की अदला-बदली को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई। रूस ने यूक्रेन पर सप्ताहांत में कैदियों की निर्धारित अदला-बदली को स्थगित करने का आरोप लगाया, जबकि यूक्रेन ने इस आरोप से इंकार किया और रूस से ओछी हरकत बंद करने का आग्रह किया।
 
युद्धबंदियों के उपचार के लिए यूक्रेन के समन्वय मुख्यालय ने दावा किया कि यद्यपि यूक्रेन और रूस दोनों ही शहीद सैनिकों के शवों के आदान-प्रदान पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं, लेकिन वे अदला-बदली की तिथि पर सहमत नहीं हुए हैं। इस्तांबुल में दोनों पक्षों के बीच वार्ता के दौरान, मास्को ने यूक्रेन को शहीद सैनिकों के 6000 शव लौटाने पर सहमति व्यक्त की थी। विश्लेषकों ने उल्लेख किया है कि आरोपों का यह सिलसिला दोनों पक्षों की बढ़ती सैन्य कार्रवाइयों के बीच हुआ है, जिससे नए सिरे से शांति वार्ता की संभावनाओं पर चिंताएं बढ़ गई हैं। (एजेंसियां)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी पर जानकारी छिपाने का आरोप, केरल हाईकोर्ट ने मांगा जवाब