Publish Date: Thu, 05 Jan 2017 (11:56 IST)
Updated Date: Thu, 05 Jan 2017 (12:01 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि उनके पास हाथ कुछ ऐसे पुख्ता सबूत मिले हैं जिससे यह साफ होता है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति से जुड़ी जानकारियों को रूस ने हैक करके विकिलिक्स को मुहैया कराया था।
इस माह की शुरुआत में अमेरिका के जांच अधिकारियों ने यह पता लगाया कि रूस की खुफिया एजेंसियों के इशारे पर हैकिंग की इस वारदात को अंजाम दिया गया था जिससे डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की छवि धूमिल हुई, हालांकि उस समय अमेरिकी एजेंसिया रूस के खिलाफ सबूत देने में असफल रही थीं।
रूस के खिलाफ यह नई जानकारी काफी अहम है, क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा पर उनके पार्टी के ही नेताओं ने सवाल उठाया कि उनके प्रशासन को इसे पता करने में इतना समय क्यों लगा? इस मामले में रिपब्लिकन नेताओं और संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने भी इस मामले की गहन जांच की मांग की है।
हैकिंग के खिलाफ ओबामा प्रशासन ने पिछले दिनों रूस से जुड़े 35 संदिग्ध जासूस और 2 जासूस एजेंसियों, 4 खुफिया अधिकारियों और 3 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें देश छोड़ने को कहा था। (वार्ता)