Publish Date: Wed, 17 Jan 2018 (11:52 IST)
Updated Date: Wed, 17 Jan 2018 (17:21 IST)
नई दिल्ली। दुनिया के कई जगहों में इस वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। अमेरिका में ठंड से नदियां और तालाब तक जम गए हैं, वहीं 80 साल में पहली बार न्याग्रा फॉल जनवरी के पहले हफ्ते में ही पूरी तरह जम गया था। सहारा रेगिस्तान के एक हिस्से एन सफेरा में तो पहली बार बर्फबारी भी हुई है।
रूस भीषण ठंड की चपेट में है। यहां आलम ये है कि पारा -62 डिग्री तक पहुंच गया है। रूस के याकतस्कु प्रांत में ओम्याकॉन गांव में पारा -62 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस कारण वहां लगा डिजिटल थर्मामीटर तक टूट गया। यह तापमान मंगल ग्रह (-60 डिग्री) से भी कम है। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हो रहा है। इसमें लड़की आखों की पलकों पर भी बर्फ जम गई है। (Photo courtesy : social media)