Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस ने मेटा को आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा

हमें फॉलो करें रूस ने मेटा को आतंकवादी संगठनों की सूची में जोड़ा
, बुधवार, 12 अक्टूबर 2022 (09:25 IST)
मॉस्को। यूक्रेन युद्ध के बीच रूस ने टेक कंपनी मेटा को आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों की सूची में शामिल किया है।
 
फेडरल सर्विस फॉर फाइनेंशियल मॉनिटरिंग के डेटाबेस के अनुसार मार्च के अंत में रूस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को ‘चरमपंथी गतिविधियों को अंजाम देने’ के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। जब अधिकारियों ने मेटा पर यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियान के दौरान ‘रसोफोबिया’ को सहन करने का आरोप लगाया था।
 
फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को इस साल मई में 963 प्रमुख अमेरिकियों की सूची में जोड़ा गया था, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल थे। रिपोर्ट के अनुसार, जुकरबर्ग को रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NASA के डार्ट मिशन को मिली अहम सफलता, क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष यान की टक्कर से दूसरी कक्षा में गया