Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रूस 45 अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करेगा

हमें फॉलो करें रूस 45 अमेरिकी राजनयिकों को निष्कासित करेगा
, शुक्रवार, 30 दिसंबर 2016 (22:38 IST)
मास्को। रूस ने घोषणा की कि वह अमेरिका के 35 राजनयिकों को अपने देश से निष्कासित करेगा और अमेरिकी राजनयिक कर्मियों को मास्को के एक ग्राम आवास तथा एक बेयर हाउस की सुविधा से वंचित कर दिया जाएगा।
रूस ने यह कार्रवाई अपने विरुद्ध अमेरिकी प्रतिबंधों का बदला लेने के लिए की है। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक पार्टी की ई-मेल हैकिंग के आरोप में कल रूस के 35 राजनयिकों के निष्कासन का आदेश दिया था। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने बताया कि राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से अमेरिका के 35 राजनयिकों के निष्कासन की सिफारिश की गई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पुराने नोटों की वैधता समाप्त करने का अध्यादेश लागू