Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 8 March 2025
webdunia

फ्रेंच गुयाना से होगा भारतीय उपग्रह जीसैट-18 का प्रक्षेपण

Advertiesment
हमें फॉलो करें फ्रेंच गुयाना से होगा भारतीय उपग्रह जीसैट-18 का प्रक्षेपण
, बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (00:10 IST)
कोरू, फ्रेंच गुयाना। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-18 का अब से कुछ घंटे बाद फ्रेंच गुयाना से प्रक्षेपण किया जाएगा। 
इसरो ने बताया कि 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार बुधवार तड़के दो बजे से 3.15 बजे के बीच होगा। इसका प्रक्षेपण अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया जाएगा। 
 
वीए231 नामक इस मिशन में जीसैट-18 के साथ ऑस्ट्रेलियाई उपग्रह स्काई मस्टर-2 भी छोड़ा जाएगा। प्रक्षेपण के तकरीबन 32 मिनट बाद जीसैट-18 को उसकी लक्षित भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया जाएगा। 
       
जीसैट-18 की अनुमानित परिचालन आयु 15 साल है। यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवाएं देगा। प्रक्षेपण यान से अलग होने के बाद इसरो की कर्नाटक के हसन स्थित मास्टर कंट्रोल फसिलिटी उपग्रह को अपने नियंत्रण में ले लेगी। इसके बाद तीन बार इसके अक्ष को बदलकर इसे 74 डिग्री पूर्वी देशांतर पर लाया जाएगा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'सर्जिकल स्‍ट्राइक' पर सधा बयान दें राजनीतिक दल...