Publish Date: Tue, 27 Jun 2017 (12:00 IST)
Updated Date: Tue, 27 Jun 2017 (12:02 IST)
रियाद। सऊदी अरब के किंग सलमान ने अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को सऊदी अरब का नया क्राउन प्रिंस घोषित कर दिया है। उन्हें देश का प्रधानमंत्री भी बनाया गया है। उनसे पहले सलमान के भतीजे मोहम्मद बिन नायेफ क्राउन प्रिंस थे।
मोहम्मद बिन सलमान लग्जरी लाइफ स्टाइल के शौकीन रहे हैं। वे अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मालदीव में अपनी बर्थडे पार्टी पर एक ही रात में 52 करोड़ रुपए खर्च कर दिए थे।
इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस किम कर्दाशियन को उनके साथ एक रात बिताने के लिए 65 करोड़ रुपए ऑफर किए थे। प्रिंस सलमान ने यह बयान तब दिया था जब किम के पति केन्ये वेस्ट ने एक ट्वीट किया गया था, जिसमें उन्होंने पैसों की तंगी की बात की थी। प्रिंस का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।
webdunia
Publish Date: Tue, 27 Jun 2017 (12:00 IST)
Updated Date: Tue, 27 Jun 2017 (12:02 IST)