Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सऊदी अरब के एक शहजादे को मौत की सजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Saudi Arabia
रियाद , बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 (07:54 IST)
रियाद। सऊदी अरब ने मंगलवार को  हत्या के जुर्म में शाही खानदान के एक सदस्य को मौत की सजा दे दी। यह एक दुर्लभ घटना है जिसमें 'हाउस ऑफ सऊद' के हजारों सदस्यों में से किसी एक को मौत की सजा दी गई है।
 
देश के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रिंस तुर्की बिन सउद अल-कबीर को राजधानी रियाद में मौत की सजा दी गई। अल-कबीर पर सउदी नागरिक आदिल अल-मोहम्मद की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
 
मंत्रालय के बयानों के आधार पर एएफपी की गिनती के मुताबिक, कबीर 134वें स्थानीय या विदेशी थे जिन्हें इस साल मौत की सजा दी गई।
 
अरब न्यूज ने नवंबर 2014 में खबर दी थी कि रियाद की एक अदालत ने अपने दोस्त की हत्या के जुर्म में एक अनाम शहजादे को मौत की सजा सुनाई। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#WebViral टीवी अभिनेत्री को इस नोट से ठगा