Publish Date: Tue, 20 Mar 2018 (15:46 IST)
Updated Date: Tue, 20 Mar 2018 (15:48 IST)
दुबई। सऊदी अरब के प्रिंस तथा किंगडम होल्डिंग कंपनी के प्रमुख अलवलीद बिन तलाल ने जेल से रिहा होने के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया था।
प्रिंस तलाल ने ब्लूमबर्ग टेलीवीजन से साक्षात्कार में कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक अभियान के तहत तीन महीने तक हिरासत में रहने के बाद उन्होंने रिहाई के लिए सरकार के साथ एक गुप्त समझौता किया है।
प्रिंस के साक्षात्कार को आज टेलीविजन पर प्रसारित किया गया है। उन्होंने सरकार के साथ समझौते के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि ग्लोबल इंवेस्टमेंट कंपनी में उनका अब भी 95 फीसदी शेयर हैं।
गौरतलब है कि प्रिंस तलाल को इस साल जनवरी के आखिर में रिहा किया गया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच के बाद कुल 11 राजकुमारों को गिरफ्तार किया गया था। (वार्ता)