Publish Date: Tue, 14 Feb 2017 (12:10 IST)
Updated Date: Tue, 14 Feb 2017 (12:13 IST)
लंदन। कुछ समय पहले एक मां के साथ बेहदी अजीब घटना देखने को मिली है। सारा की 19 साल की बेटी की कुछ समय पहले कैंसर से मौत हो गई थी। मरने से पहले जब उनकी बेटी अस्पताल में भर्ती थी, तब सारा ने अपनी बेटी के साथ एक सेल्फी ली थी।
इस सेल्फी में सारा और उसकी बेटी एमी के अलावा एक परछाईं भी नजर आ रही है। इस तस्वीर में कैद परछाई को देख सारा समेत सभी लोग दंग रह गए। उल्लेखनीय है कि सारा डैनबरी ने 19 साल की बेटी ऐमी को आखिरी वक्त में अस्पताल में भर्ती करवा दिया। सारा की बेटी अपनी आखिरी सांसें गिन रही थी, लेकिन फिर भी उसके चेहरे पर मुस्कराहट कायम थी। अपनी बेटी के हौसले और मुस्कान को सारा ने सेल्फी में संजोया, लेकिन इसके कुछ ही पलों बाद ऐमी की मौत हो गई।
सारा ने जब अपनी बेटी की सेल्फी देखी तो वह हैरान रह गई। तस्वीर उन दोनों के साथ एक देवदूत भी मौजूद था, जो ऐमी को लेने आया था। सारा के अनुसार ऐमी बेहद बहादुर लड़की थी। वह अपनी बीमारी को लेकर कभी दुखी नहीं हुई और आखिरी सांस तक मौत से लड़ी। मां यह सोचकर खुश है कि उनकी बेटी अच्छी तरह से है और उसकी देखभाल देवदूत कर रहे हैं।
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि यह शायद कमरे में मौजूद लाइट्स की वजह से हुआ होगा, लेकिन सारा का कहना है कि कमरे के कोनों में लाइट मौजूद है और जिस वक्त यह तस्वीर ली गई उस वक्त कमरे की लाइट बंद थी। हालांकि असल में तस्वीर में कोई एंजल है या लाइट इफेक्ट इस पर कोई पुख्ता सबूत नहीं दिया जा सकता है, लेकिन एक मां के विश्वास को चुनौती नहीं दी जा सकती है।
webdunia
Publish Date: Tue, 14 Feb 2017 (12:10 IST)
Updated Date: Tue, 14 Feb 2017 (12:13 IST)