Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live श्रीलंका में सिलसिलेवार हुए 8 बम धमाकों में 207 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल, पूरे देश में कर्फ्यू

Advertiesment
Srilanka
कोलंबो। श्रीलंका में रविवार सुबह तीन चर्चों और तीन होटलों में एक साथ हुए विस्फोटों से देश में दहशत फैल गई। दोपहर में यहां दो और धमाके हु्ए। कुल आठ धमाकों में अब तक 207 लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। पुलिस ने भी 207 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है। बम धमाकों से जुड़ी पल-पल की जानकारी... 
 
-  इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में गिरजाघरों और होटलों पर रविवार को हुए सिलसिलेवार हमलों की निंदा की और इन्हें क्रूर तथा मानवता के खिलाफ करार दिया। 
- पाकिस्तान ने ईस्टर के मौके पर रविवार को श्रीलंका के गिरजाघरों और होटलों में हुए सिलेसिलेवार बम विस्फोटों की निंदा की।
- श्रीलंका में एक और धमाका, 2 की मौत
- श्रीलंका में सोमवार और मंगलवार बंद रहेंगे स्कूल। 
- किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली हमले की जिम्मेदारी।

- समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बम धमाकों में मृतक संख्या बढ़कर 156 हुई। मृतकों में 35 विदेशी नागरिक भी शामिल। 
- श्रीलंका के इतिहास में यह सबसे भयानक हमलों में से एक है।
- इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। श्रीलंका में पूर्व में लिट्टे (एलटीटीई) ने कई हमले किए हैं। हालांकि 2009 में लिट्टे का खात्मा हो गया। 
webdunia
- राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सिरिसेना ने कहा, 'मैं इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में हूं। सुरक्षाबलों को सभी जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।'
- प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इसे ‘कायराना हमला’ बताते हुए कहा कि उनकी सरकार स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए काम कर रही है। 
- श्रीलंका के आर्थिक सुधार एवं लोक वितरण मंत्री हर्ष डि सिल्वा ने कहा, 'बेहद भयावह दृश्य, मैंने लोगों के शरीर के अंगों को इधर-उधर बिखरा देखा। आपातकालीन बल सभी जगह तैनात हैं।'
- श्रीलंका के वित्त मंत्री मंगला समरवीरा का ट्वीट, 'चर्चों और होटलों में ईस्टर संडे बम धमाकों में निर्दोष लोग मारे गए हैं और ऐसा लगता है कि हत्या, अफरा तफरी और अराजकता फैलाने के लिए इसे बहुत व्यस्थित तरीके से अंजाम दिया गया है।'
-भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि हम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग के लगातार संपर्क में हैं।
-श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायुक्त ने भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर +94777902082, +94772234176 जारी किया।
-बताया जा रहा है कि श्रीलंका में 6 स्थानों पर धमाके हुए हैं। इनमें से 3 धमाके चर्च और 3 होटल में हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
webdunia
-पुलिस प्रवक्ता रूवन गुनासेकेरा ने बताया कि यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार 8 बजकर 45 मिनट पर ईस्टर प्रार्थना सभा के दौरान रविवार को हुआ।
-उन्होंने बताया कि इनमें से एक विस्फोट कोलंबो के कोच्चीकाडे के सेंट एंथनी गिरजाघर में हुआ। कोलंबो नेशनल हॉस्पिटल ने बताया कि कम से कम 100 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 
webdunia
-पुलिस के अनुसार 2 गिरजाघरों में जब धमाके हुए तब वहां ईस्टर पर प्रार्थना सभा चल रही थी और चर्च में भारी भीड़ थी।
-पुलिस ने बताया कि हमले में तीन गिरजाघरों- कोलंबो के सेंट एंथनी, पश्चिमी तटीय शहर नेगेम्बो के सेंट सेबैस्टियन चर्च और बाटिकालोआ के एक चर्च को निशाना बनाया गया है।
-तीन अन्य विस्फोट पंच सितारा होटलों-शंगरीला, द सिनामोन ग्रांड और द किंग्सबरी में हुए।
-कटुवापितियूत्या के सेंट सैबेस्टियन चर्च से किए गए एक फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, हमारे गिरजाघर पर बम हमला, कृपया आएं और मदद करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एक लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंची जनधन खाते में जमा राशि