जानवरों की भी अपनी एक अलग दुनिया है जहां उनसे जुड़े बहुत से राज वैज्ञानिकों ने जान लिए हैं, लेकिन लेकिन जितने ज्ञात हैं, उसकी तुलना में बहुत सारे राज ऐसे हैं जिनके बारे में हम जानते ही नहीं हैं।
इन ज्ञात रहस्यों में कुछ ऐसे हैं जिनके बारे में हमें कुछ समय पहले तक जानकारी नहीं थी। पशुओं की दुनिया में संभोग से जुड़े ऐसे कई राज हैं जिनके बारे में जानकर आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे।
क्या आपको पता है कि मादा कंगारुओं के शरीर में तीन जननांग होते हैं? ऐसा इसलिए ताकि इन्हें गर्भवती बनने में काफी सुविधा रहती है।
सांपों के बारे में एक हम अहम बात है कि वे समलैंगिक भी होते हैं। इसलिए जरूरत पड़ने पर दो नर सांप भी आपस में संभोग कर लेते हैं।
नर घड़ियाल का लिंग जीवन में किसी भी समय पर संभोग के लिए सक्रिय रहता है।
बतख भी होती हैं यौन हिंसा का शिकार, कैसे... पढ़ें अगले पेज पर....
बतखों में भी यौन-हिंसा होती है और कभी-कभी ऐसा होता है कि कई नर मिलकर एक मादा के साथ संभोग करने का प्रयास करते हैं। क्या यह गैंगरेप जैसी घटना नहीं है? हालांकि मादा बतख वे ऐसा कर नहीं पाते क्योंकि मादा बतखों की योनि में जो मांसपेशियां होती हैं, वे इतनी कड़ी हो जाती हैं कि नर चाहकर भी संसर्ग नहीं कर पाते।
अर्जेंटीना में पाई जाने वाली बतखें कई बार मादा पार्टनर को संभोग के लिए आकर्षित करने के लिए अपने गुप्तांग को लासो (कमंद) की तरह प्रयोग करते हैं। वे इसे आकार में खुद से भी ज्यादा लंबा कर सकते हैं और ऐसा करके वे मादा को अपनी पकड़ के दायरे में ला सकते हैं। साथ ही, नर के इतने बड़े लिंग को देखकर मादाएं भी आकर्षित हो जाती हैं।
नर साही (पॉरक्यूपाइन) के बारे में कहा जाता है कि वह मादा साही पर फॉरप्ले के दौरान पेशाब कर देते हैं। इसका अर्थ होता है कि वे मादा के साथ संभोग के लिए तैयार हैं और कोई इस बीच में दखल न दे।
क्या आप जानते हैं हाथी के गुप्तांग के वजन के बारे में, नहीं तो... पढ़ें अगले पेज पर...
संभोग के मामले में मादा पांडा बमुश्किल ही कभी राजी होती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि एक मादा पांडा पूरे साल में केवल 24 से 72 घंटों तक ही संभोग के लिए तैयार रहती हैं। और अगर यह समय निकल गया तो फिर नर को लम्बा इंतजार करना पड़ सकता है।
आपको इस बात पर आश्चर्य हो सकता है कि एक वयस्क नर हाथी के गुप्तांग का वजन साठ किलो तक का होता है और अगर जरूरत हो तो हाथी इसे अपने पैर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या आपको पता है कि नर टिड्डा संभोग के दौरान मादा टिड्डा के सिर को काट देते हैं। सिर कटने के बाद भी दोनों संभोग को जारी रखते हैं।