Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यौन शोषण मामले के बाद रॉजर एलिस ने 'फॉक्स न्यूज' प्रमुख का पद छोड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sexual abuse case
न्यूयॉर्क , शुक्रवार, 22 जुलाई 2016 (16:14 IST)
न्यूयॉर्क। 'फॉक्स न्यूज' को बेहद लोकप्रिय और राजनीतिक रूप से शक्तिशाली केबल नेटवर्क बनाने वाले रॉजर एलिस ने यौन शोषण का आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 'फॉक्स न्यूज' ने अमेरिका में टेलीविजन समाचार की दुनिया को बदलकर रख दिया था।
उनकी जगह रूपर्ड मर्डेक ने ली है। वे इसकी पैरेंट कंपनी '21 सेंचुरी फॉक्स' के प्रमुख हैं और फॉक्स समेत बहुत बड़े साम्राज्य के संस्थापक भी हैं।
 
कंपनी की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया है कि इस्तीफे को तुरंत स्वीकार कर लिया गया है और फॉक्स न्यूज चैनल तथा फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के चेयरमैन तथा कार्यकारी चीफ एग्जीक्यूटिव की जिम्मेदारियां 85 वर्षीय मर्डेक संभालेंगे।
 
दो हफ्ते पहले 'फॉक्स न्यूज' की लोकप्रिय होस्ट ग्रेचने कार्लसन ने यौन शोषण का मुकदमा दायर किया था जिसमें एलिस आरोपी हैं। कार्लसन ने दावा किया था कि जब उसने ऐसे प्रस्तावों से इंकार कर दिया तो उसे नौकरी से निकाल दिया गया। कंपनी के वक्तव्य में मुकदमे या इन आरोपों की जांच के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
 
मर्डेक ने सालभर पहले कंपनी की ज्यादातर जिम्मेदारियां अपने दोनों बेटों को सौंप दी थीं। लेकिन हाल के बदलाव के बाद वे कंपनी में फिर से बड़ी भूमिका में आ गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल ने गुजरात में पीड़ितों से मुलाकात की