Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

80 देशों के मंच पर गिड़गिड़ाए शहबाज, भारत ने लाखों लोगों की जान खतरे में डाली

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shahbaz Sharif on Indus Water Treaty

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

इस्लामाबाद , शुक्रवार, 30 मई 2025 (22:11 IST)
Shahbaz Sharif on Indus Water Treaty: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को 'पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किए जाने' को खारिज कर दिया और कहा कि पाकिस्तान भारत को संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए सिंधु जल संधि को स्थगित रखकर लाखों लोगों का जीवन खतरे में नहीं डालने देगा। उल्लेखनीय है कि भारत ने सिंधु जल समझौते को अभी रद्द नहीं किया बल्कि सिर्फ निलंबित किया है। 
 
भारत का फैसला अवैध : शरीफ ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में जब ग्लेशियरों के संरक्षण पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, तब उन्होंने भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) का मुद्दा उठाया। ‘डॉन’ समाचार पत्र ने शरीफ के हवाले से बताया कि सिंधु बेसिन के पानी के बंटवारे से संबंधित सिंधु जल संधि को स्थगित रखने का भारत का एकतरफा और अवैध फैसला बेहद खेदजनक है। ALSO READ: न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी
 
लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ जाएगी : प्रधानमंत्री ने सम्मेलन में कहा कि संकीर्ण राजनीतिक लाभ के लिए लाखों लोगों की जान को खतरे में डालने नहीं दिया चाहिए और पाकिस्तान ऐसा नहीं होने देगा। हम कभी लक्ष्मण रेखा को नहीं लांघने देंगे। इस सम्मेलन में 80 संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों और 70 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 2500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। ALSO READ: क्यों पाकिस्तान की गंगा है सिंधु नदी, जानिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था में क्या है रोल
 
भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की थी। दोनों देशों ने बीच जल विवाद को सुलझाने और सिंधु बेसिन की छह मुख्य नदियों के पानी के बंटवारे के लिए 1960 में सिंधु जल संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना