Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिया मुसलमानों के पवित्र स्थान पर धमाके में 35 मरे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Shiite Muslims
तिकरित , शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (16:47 IST)
तिकरित। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तर में स्थित शिया मुसलमानों के एक पवित्र स्थान पर कल रात किए गए इस्लामिक स्टेट के तीन आत्मघाती हमलों में 35 व्यक्तियों की मौत हो गई और 80 लोग घायल हो गए हैं। सैयद मुहम्मद बिन अली हादी के मकबरे पर किए गए इस हमले से इराक में शिया तथा सुन्नी मुसलमानों के बीच संघर्ष और बढ़ सकता है।
इराक में शिया मुसलमानों का बहुमत है किंतु देश के उत्तरी तथा पश्चिमी प्रान्तों में सुन्नी मुसलमानों का बाहुल्य है। बगदाद से 90 किलोमीटर उत्तर में स्थित शिया मुसलमानों के मकबरे की रक्षा के लिए शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र की शांति शिया मिलीशिया तैनात है। यह धार्मिक स्थान मलाद के पास है।
 
सोशल मीडिया पर दिए गए चित्र में धार्मिक स्थान के प्रवेश द्वार के बाजार को आग से जलते दिखाया गया है। स्थानीय समय के अनुसार रात 11 बजे मकबरे के प्रवेश द्वार पर विस्फोट कर अपने आपको उड़ा लिया। एक अन्य हमलावर ने भीड़ के बीच में विस्फोट किया। तीसरे को विस्फोट से पहले ही मार गिराया गया। आत्मघाती विस्फोट के समय रॉकेट से भी हमला किया गया। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जांच के बाद होगी जाकिर नाइक पर कार्रवाई : राजनाथ