Publish Date: Fri, 29 Nov 2019 (08:54 IST)
Updated Date: Fri, 29 Nov 2019 (12:08 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा में आए तेज हवा और बारिश के साथ आए बर्फीले तूफान ने यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर 30 इंच मोटी बर्फ की परतें दिखाई दे रही हैं। 17 घंटे तक गाड़ियां सड़कों पर फंसी रहीं। इससे पहले 27 साल पहले 1962 में अमेरिका में ऐसा बर्फीला तूफान आया था।
थैंक्स गिविंग हॉलीडे से पहले आए इस तूफान ने अमेरिकियों के पूर्वनियोजित कार्यक्रमों को रद्द करने पर मजबूर कर दिया है। हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से लोग बैलून नहीं उड़ा पा रहेे हैंं। मौसम को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
खराब मौसम की वजह से लगभग 500 उड़ाने रद्द कर दी गई और 500 विमानों के उड़ान भरने का समय बदल दिया गया है। 5 राज्यों में बिजली की आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताहांत तक यह तूफान पूर्वी तट की ओर बढ़ेगा। इसे देखते हुए तमाम हाइवे को बंद करा दिया गया है। डेनवर से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द करा दिया गया है।