Publish Date: Fri, 20 Jul 2018 (23:53 IST)
Updated Date: Fri, 20 Jul 2018 (23:57 IST)
जोहानसबर्ग। सोमालिया में 10 वर्षीय एक लड़की की मौत खतना के दौरान हुए रक्तस्राव की वजह से हो गई। दुनियाभर में लड़कियों का खतना करने की दर इस देश में सबसे ज्यादा है। एक कार्यकर्ता ने यह जानकारी दी है। इस देश में खतना की वजह से हुई मौत की यह दुर्लभ पुष्टि है।
गालकायो एजुकेशन सेंटर फॉर पीस एंड डेवलपमेंट की हवा अदेन मोहम्मद ने एक बयान में बताया कि लड़की की मौत सोमवार को एक अस्पताल में हुई। लड़की की मां 2 दिन पहले उसे धुसामारेब शहर के एक दूरदराज गांव में खतना के लिए ले गई थी।
मोहम्मद ने बताया कि खतना करने वाले ने ऑपरेशन के दौरान लड़की की एक महत्वपूर्ण नाड़ी काट दी थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस अफ्रीकी देश में 98 फीसदी महिलाओं और लड़कियों का खतना होता है। (भाषा)