Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

हमें फॉलो करें Han Kang

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

स्टॉकहोम , गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (19:05 IST)
South Korean writer Han Kang wins Nobel Prize: दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को वर्ष 2024 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने का एलान किया गया है। उन्हें काव्यात्मक गद्य के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।
 
स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने लेखिका हान कांग को पुरस्कार देने की घोषणा की। लेखिका हान कांग की पुस्तकों में ‘द वेजिटेरियन’, ‘द व्हाइट बुक’, ‘ह्यूमन एक्ट्स’ और ‘ग्रीक लेसन्स’ प्रमुख रूप से शामिल हैं।
 
हान कांग का जन्म 1970 में दक्षिण कोरियाई शहर ग्वांगजू में हुआ था, लेकिन 9 साल की उम्र में ही वह अपने परिवार संग सोल चली गई थीं। 53 वर्षीय हान कांग साहित्यिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता भी प्रतिष्ठित उपन्यासकार हैं। लेखन के साथ-साथ उन्होंने खुद को कला और संगीत के लिए भी समर्पित किया है, जो उनके संपूर्ण साहित्यिक लेखन में दिखाई देता है।  ALSO READ: microRNA की खोज के लिए एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला नोबेल प्राइज
 
नोबेल समिति के अनुसार लेखिका हान कांग को ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए’ यह सम्मान दिया जाएगा, जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन के नाजुक मोड़ों को रेखांकित किया गया है। सुश्री हान कांग ने करियर की शुरुआत 1993 में ‘लिटरेचर एंड सोसाइटी’ पत्रिका में कई कविताओं के प्रकाशन के साथ की। उन्होंने गद्य की शुरुआत 1995 में लघु कहानी संग्रह ‘लव ऑफ येओसु’ के साथ की। इसके बाद उनके उपन्यास और लघुकथाएं प्रकाशित की गई। 
 
सुश्री कांग को 2016 में उनकी कृति ‘द वेजिटेरियन’ के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। ‘द वेजिटेरियन’ उपन्यास में एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के बाद के विनाशकारी परिणाम सामने आने का उल्लेख है। ALSO READ: नोबेल विजेता प्रो. मोहम्मद यूनुस नहीं लगा पा रहे हैं बांग्लादेश की अर्थव्यस्था की नैया पार, चीन से लगाई गुहार, रूस ने क्यों दी डेटलाइन
 
गौरतलब है कि 1901 से अब तक साहित्य के क्षेत्र में कुल 116 नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं। इनमें से 4 पुरस्कार कई विजेताओं के बीच साझा किए गए हैं। अब तक 17 महिलाओं को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुका है। नोबेल पुरस्कार 2024 की विजेताओं की घोषणा सोमवार (7 अक्टूबर) से शुरू हुई थी और यह कार्य 14 अक्टूबर तक चलेगा।
 
इससे पहले 9 अक्टूबर 2024 को साइंटिस्ट डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को प्रोटीन पर काम करने के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। साहित्य के क्षेत्र में अभी तक 121 लोगों को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है, जिसमें से 18 महिलाएं हैं। रवींद्रनाथ टैगोर एक मात्र भारतीय हैं, जो साहित्य के नोबेल से सम्मानित हुए हैं। उन्हें यह पुरस्कार 1913 में मिला था। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सरकार ने हिज्ब उत तहरीर पर लगाया बैन, आतंकी संगठन घोषित, इस देश में हुई थी स्‍थापना