Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

स्पेन में दर्दनाक हादसा, नर्सिंग होम में आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें स्पेन में दर्दनाक हादसा, नर्सिंग होम में आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 15 नवंबर 2024 (18:21 IST)
स्पेन में एक नर्सिंग होम में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। आग क्‍यों और कैसे लगी हालांकि इस बारे में अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

यह हादसा स्पेन के जारागोजा में हुआ है। यहां एक नर्सिंग होम में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। अधिकारियों को शुक्रवार की सुबह उत्तर पूर्वी शहर मैड्रिड से करीब 30 मिनट की दूरी पर स्थित विला फ्रैंका दे एब्रो नर्सिंग होम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। स्थानीय मीडिया के अनुसार आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

क्‍या कहा पीएम पेड्रो सांचेज ने: अरागोन की क्षेत्रीय सरकार के प्रमुख जॉर्ज एज्कोन ने मौतों की पुष्टि की और सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि क्षेत्र में सभी सरकारी कार्यक्रम आज के लिए रद्द कर दिए गए हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने भी आग की इस घटना और यहां हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया।

बता दें कि आग की इस घटना से कुछ ही सप्ताह पहले वैलेंसिया में आई विनाशकारी बाढ़ में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों घर तबाह हो गए थे। बाढ़ स्पेन के हाल के इतिहास की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा थी।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में लगी आग, ट्रेन सेवाएं रोकीं