Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मलबे में दबे 150 लोगों के जीवित होने की संभावना क्षीण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sri Lanka
कोलम्बो (श्रीलंका) , गुरुवार, 19 मई 2016 (20:02 IST)
कोलम्बो (श्रीलंका)। श्रीलंका में भारी वर्षा के बाद हुए दो भूस्खलनों की मिट्टी तथा कीचड़ में दबे 150 लोगों के बचने की संभावना आज क्षीण हो गई। भारी बारिश से बचाव कार्य में बाधा आ रही है। इस बीच इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 41 हो गई है।
कई दिन की भारी बारिश से लगभग तीन लाख लोगों को अपना घर छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है। भूस्खलन के स्थान से 18 शव निकाले गए हैं। बचाव कार्य में लगे अधिकारी मलबे में दबे 134 लोगों तक पहुंचने और उन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। कई स्थान ऐसे है जहाँ कीचड़ 30 फुट तक है।
 
राहत तथा बचाव कार्यों के प्रभारी मेजर जनरल सुदान्त रणसिंघे ने आज बताया कि वह नहीं समझते कि मिट्टी के नीचे दबे लोगों में से कोई जीवित बचा होगा।अधिकारियों ने कहा कि वह मलबे को हटाने तथा दबे लोगों को निकालने का अपना प्रयास जारी रखेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय महिला टीम उबेर कप के सेमीफाइनल में